ध्यानार्थ --माननीय मुख्य मंत्री सम्राट चैधरी
------------------------
बिहार में सबसे बड़ी प्रतिमा वाले श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर तक मजबूत पहुंच पथ बनाने के लिए
-------------------
सुरेंद्र किशोर
------------
मेरी अपील है कि बिहार सरकार ग्रामीण सड़कों को 18 फीट चैड़ा करने के काम का श्रीगणेश बिहार के एकमात्र श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर तक पहुंच पथ बनाने के साथ करे।
श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर बिहार के सारण जिले के दरियापुर अंचल के फतेहपुर चैन(कमालपुर )क्षेत्र में स्थित है।
इसकी विशेषता यह है कि यह पूरे बिहार में भगवान गणेश की सबसे बड़ी और इकलौती प्रतिमा व मंदिर के रूप में प्रसिद्ध है।
यहां हर साल गणेश जन्मोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।
दिघवारा-भेल्दी- अमनौर स्टेटहाईवे से पश्चिम की ओर मंदिर तक पहुंचने वाली ग्रामीण सड़क बहुत संकड़ी है।
मंदिर से इस स्टेटहाईवे की दूरी करीब तीन किलोमीटर है।स्टेटहाईवे पर स्थित खानपुर-भरहापुर बाजार से सड़क निकल कर सिद्धि विनायक गणेश मंदिर तक पहुंचती है।
मंदिर पर जुटनेवाली भारी भीड़ को देखते हुए इस पहुंच पथ का चैड़ीकरण अनिवार्य प्रतीत होता है।
इस गणेश मंदिर का निर्माण डा.कंुवर सिंह के प्रयास से हुआ है।
डा.कुंवर सिंह का एक परिचय यह भी है कि वे सी.बी.आई.के निदेशक रहे राजदेव सिंह के पुत्र हंै।
दिवंगत राजदेव सिंह आई पी एस के 1949 बैच के टाॅपर थे।वे बिहार काॅडर के थे।अत्यंत ईमानदार अफसर राजदेव बाबू का उस इलाके में बड़ा सम्मान है।इन पंक्तियों का लेखक भी उसी इलाके का है।हमारे छात्र जीवन में हमारे अभिभावक कहा करते थे कि ‘‘तुमलोग राजदेव की तरह बनो।’’
जाहिर है कि पिता-पुत्र का इलाके में भी बड़ा सम्मान है।इसलिए भी इस मंदिर को महत्वपूर्ण माना जाता है।
ऐसे में मुख्य मंत्री सम्राट चैधरी से अपील है कि आप रूचि लेकर भरहापुर-फतेहपुर चैन सड़क के चैड़ी करण का काम करवा दें।इलाके के लोग आपके आभारी रहेंगे।
---------------
9 नवंबर 26
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें