शनिवार, 14 नवंबर 2026

 देश के कांग्रेसी युवा, राहुल गांधी के पैंट-टी.शर्ट 

पहनावे की नकल क्यों नहीं करते ?!

-------------------

सुरेंद्र किशोर

-------------

जवाहर लाल नेहरू एक खास तरह की बंडी पहनते थे जिसे 

जवाहर जैकेट कहा जाता था।

अनेक कांग्रेसियों ने उनकी नकल करते हुए जवाहर जैकेट पहननना शुरू कर दिया था।

----------------

संजय गांधी एक खास तरह से अपने शरीर पर चादर डालते थे।उसे भी कुछ युवा कांग्रेसियों ने अपनाया।

----------------

राहुल गांधी पैंट और टी.शर्ट पहनते हैं।एक हाथ अपनी पैंट की जेब में डाले रहते हैं।

पर कोई युवा कांग्रेसी उनकी इस पोशाक की नकल नहीं करता।

जब अपनी पार्टी के लोग ही राहुल को गंभीरता से नहीं लेते,उनका अनुकरण नहीं करते तो जनता क्यों करेगी ?

नतीजतन राहुल ने जब से कांग्रेस का नेतृत्व संभाला है,कांग्रेस की लगातार चुनावी पराजय होती जा रही है।

कुछ लोग सवाल करते हैं कि कांग्रेस अपना नेतृत्व क्यों नहीं बदलती ?

वे नहीं समझते कि लोकतांत्रिक दलों में नेतृत्व बदला जाता है,वंशवादी-परिवारवादी दलों में नहीं।

देश के सारे वंशवादी-परिवारवादी दलों का स्वरूप देख लीजिए।

(अनिल अंबानी की कंपनियां डूब रही हैं।तो क्या वे किसी अन्य को अपनी कंपनी दान कर देंगे ?)

------------

राजनीतिक चंदा

-------

कांग्रेस को 2024-25 वर्ष में 517 करोड़ 39 लाख रुपए चंदा के रूप में मिले थे।यह घोषित चंदा है।अघोषित कितना मिला,वह आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। 

  पर जन समर्थन घटते जाने के कारण सन 2025-26 में कांग्रेस को घोषित चंदा सिर्फ 130 करोड़ 69 लाख रुपए मिले।

दरअसल चंदा देने वालों को विभिन्न दलों की वास्तविक  ताकत का अधिक पता चलता रहता है।वे सिर्फ अखबारों की रपटों और टी.वी.चैनलों पर बताए जाने वाले आंकड़ों पर विश्वास नहीं करते।उनके स्त्रोत कुछ और ही होते हैं। 

---------------- 

और अंत में

-----------

डा.राम मनोहर लोहिया कभी बहुत सिगरेट पीते थे।महात्मा गांधी ने मना किया तो पीना छोड़ दिया था।पर,गांधी के न रहने  के बाद लोहिया ने फिर पीना शुरू कर दिया।उनकी देखा-देखी देश के अनेक युवा समाजवादियों ने सिगरेट पीना शुरू कर दिया।

उस पर समाजवादी पार्टी के सर्व सम्मानित नेता मामा बालेश्वर दयाल ने लोहिया को पत्र लिखा।लिखा --आपकी देखा-देखी 

बहुत से समाजवादी नौजवानों ने सिगरेट पीना शुरू कर दिया है।उससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।इसलिए आप सिगरेट पीना छोड़ दीजिए।डा.लोहिया ने सिगरेट पीना

छोड़ दिया।

----------

याद रहे कि मामा बालेश्वर दयाल (जो पहले दीक्षित थे) मध्य प्रदेश के आदिवासियों के बीच काम करते थे।उन्होंने अपने नाम से दीक्षित हटा दिया था।


   



कोई टिप्पणी नहीं: