बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

 भूली-बिसरी यादें

-----------

ऐसे थे चुनाव आयुक्त टी.एन.शेषन

------------------

टी.एन.शेषन ने मेरे प्रश्न का जवाब देने के बदले कहा था--

‘‘तुम पर मंगल ग्रह है।’’ 

-----------------

सुरेंद्र किशोर

-----------

पटना राज भवन में चुनाव आयुक्त टी.एन.शेषन का प्रेस कांफ्रेंस था।

संवाददाता के रूप मैं भी मौजूद था-अगली ही पक्ति मंे।

मैंने उनसे एक सवाल पूछा।पर जवाब देने के बदले मुझसे कहा--‘‘तुम पर मंगल ग्रह है।’’

-------------

बाद में भी मैंने किसी से नहीं पूछा कि मंगल ग्रह क्या होता है ?

व्यक्ति पर उसका कैसा असर पड़ता है ?

यह शुभ है या अशुभ ?

ग्रह को शांत करने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है ?

अब भी कोई जानकार व्यक्ति मुझे बता दें,तो अच्छा लगेगा।

----------------

ऐसे जवाब को लेकर शेषन के बारे में भी अनुमान लगा लें।

वैसे मतदाता पहचान पत्र उन्होंने बिहार में जबरन बनवाया।पहले तो लालू प्रसाद डरे हुए थे।उन्हें उसमें कोई षड्यंत्र लग रहा था।

बनवाने के लिए तैयार ही नहीं हो रहे थे।कहा कि सरकार के पास पैसे नहीं है बनवाने के लिए।

पर जब शेषन ने धमकाया कि ‘‘नो पहचान पत्र, नो चुनाव।’

उसके बाद पहचान पत्र बने।

पर चुनाव नतीजे के बाद लालू प्रसाद ने कहा कि 

उससे हमें लाभ मिला।गरीब लोग मतदान कर सके।

----------------

14 अक्तूबर 26


कोई टिप्पणी नहीं: