गुरुवार, 27 सितंबर 2018

 शरद यादव ने कहा है कि विपक्ष ने यदि प्रधान मंत्री का चेहरा घोषित कर दिया तो भाजपा उसे बदरंग कर देगी। 
1989 के लोक सभा चुनाव से पहले खुद शरद यादव वी.पी.सिंह के साथ थे।
तब की सत्ता ने चेहरा को बदरंग करने के लिए वी.पी.सिंह के पुत्र अजेय सिंह के नाम से सेंट किट्स के बैंक में जाली खाता खोलवा कर उसमें पैसे जमा करा दिए थे।उसका इस देश में खूब प्रचार भी कराया गया।इसके बावजूद वी.पी.सिंह न तो बदनाम हुए और न ही मतदाताओं ने उन्हें 
प्रधान मंत्री बनने से वंचित किया।
 कांग्रेस में भी ए.के. एंटोनी जैसे अत्यंत ईमानदार नेता उपलब्ध हैं।यदि उन्हें कांग्रेस प्रधान मंत्री पद का उम्मीदवार बना दे तो कोई माई का लाल एंटोनी को  बदनाम नहीं कर सकता।पर ऐसा तो होने वाला है नहीं।
दरअसल बदनाम होने लायक व्यक्ति को ही कोई बदनाम कर सकता है।चाहे वह व्यक्ति सत्ता पक्ष का हो या विपक्ष का।
क्योंकि जनता सबकी असलियत जानती है। 

कोई टिप्पणी नहीं: