शुक्रवार, 21 सितंबर 2018

1974 के बिहार छात्र आंदोलन के संचालन के लिए 
बिहार राज्य छात्र संघर्ष संचालन समिति का गठन किया गया था।जेपी के नेतृत्व में आंदोलन चल रहा था।
संचालन समिति के सदस्यों की सूची नई दिल्ली से प्रकाशित साप्ताहिक पत्रिका ‘प्रतिपक्ष’ के 18 अगस्त 1974 के अंक में छपी थी।
वह इस प्रकार है-
1.-लालू प्रसाद यादव-पटना विश्व विद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष,
2.-सुशील कुमार मोदी-पटना विश्व विद्यालय छात्र संघ के महा मंत्री,
3.-राम बहादुर राय-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महा मंत्री,
4.-वशिष्ठ नारायण सिंह-बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस @संगठन@,
5.-शिवानंद तिवारी-समाजवादी युवजन सभा,
6.-रघुनाथ गुप्त-समाजवादी युवजन सभा,
7.-मिथिलेश कुमार सिंह-युवा कांग्रेस-संगठन के राज्य संयोजक,
8.-राम जतन सिन्हा-पटना विश्व विद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष,
9.-नरेन्द्र कुमार सिंह-पटना विश्व विद्यालय छात्र संघ के पूर्व महा मंत्री,
10.-भवेश चन्द्र प्रसाद-छात्र संघर्ष समिति के कार्यालय सचिव,
11.-नीतीश कुमार-पटना इंजीनियरिंग काॅलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष,
12.-विक्रम कुंवर-बिहार युवा संघ के अध्यक्ष,
13.-गोपाल शरण सिंह-पटना शहर के निर्दलीय युवा नेता,
14.-अक्षय कुमार सिंह,
15.-विजय कुमार सिन्हा,
16.-रघुवंश नारायण सिंह,
17.-उदय कुमार सिन्हा,
18.-अरूण कुमार वर्मा,
19.-रवीन्द्र प्रसाद 
20.- अशोक कुमार सिंह।
सवाल उठ सकता है कि आज यह सूची देने का क्या
 औचित्य है।
दरअसल समय- समय पर कुछ लोग पूछते रहते हैं कि छात्र आंदोलन के नेता कौन -कौन थे ?
वैसे राज्य में नेता तो इनके अलावा भी अनेक लोग थे।पर इस सूची से कम से कम प्रमुख नेताओं की एक झलक तो मिल ही जाती है।
‘प्रतिपक्ष’ की काॅपी पुराने कागजों में आज मिल गयी तो सोचा कि आपसे शेयर करूं।
पर यह अगस्त, 1974 की स्थिति थी।बाद के महीनों में संचालन समिति में कोई फेरबदल हुआ होगा तो वह इसमें शामिल नहीं है।  

कोई टिप्पणी नहीं: