शनिवार, 28 अप्रैल 2018

कुछ आंकड़े गुमराह करते हैं।
2016 में उत्तर प्रदेश में कुल 4889 हत्याएं हुईं।
अखबारों में छपा कि सर्वाधिक हत्याएं उत्तर प्रदेश में हुईंं।
क्या यह कहना सही है ?पता नहीं।
 यदि देश में सबसे अधिक  आबादी 
उत्तर प्रदेश की है तो स्वाभाविक है कि वहां का आंकड़ा अधिक होगा ।पर क्या आबादी के अनुपात में भी यह आंकड़ा 
अन्य राज्यों की अपेक्षा अधिक है ?
खबरों में तो यह स्पष्ट नहीं होता  है।
 उसी तरह आज के अखबार में भड़काऊ भाषणों के संबंध में 
एक आंकड़ा छपा है।
खबर के अनुसार ओवैसी के दल के कुल 9 में से पांच विधायकों के खिलाफ भड़काऊ भाषण के आरोप में मुकदमे चल रहे हैं।
 17 भाजपा  विधायकों के खिलाफ मुकदमे हैं।
ओवैसी के एक सांसद हैं।उनके खिलाफ भी ऐसे आरोप हैं।
भाजपा के लोक सभा सदस्यों की संख्या 282 है।उनमें से 
10 भाजपा लोक सभा सदस्यों के खिलाफ मुकदमे चल रहे हैं।
भाजपा विधायकों की कुल संख्या में सैकड़ों में है।सिर्फ यू.पी.में सवा तीन सौ भाजपा विधायक हैं।
यानी विधायकों का आंकडा देते समय  प्रतिशत और अपराध का आंकड़ा देते समय यदि जनसंख्या का अनुपात दिया जाए तो बेहतर रहेगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: