बुधवार, 14 अक्तूबर 2020

     बिहारी राजनीति में न्यूटन का तीसरा नियम

  .................................................

बिहार में समाज का कोई समूह जब आम चुनाव से ठीक पहले 

किसी नेता,दल या गठबंधन के खिलाफ मुखर हो जाए तो क्या होता है ?

   उस पर न्यूटन की  तीसरा  नियम लागू हो जाता है।

पहले ऐसा हुआ है।

मुखरता इस बार भी प्रकट हो रही है।

देखना है कि दिवंगत न्यूटन साहब इस बार फेल होते हैं या पास ?

न्यूटन का तीसरा नियम यह है कि हर क्रिया के विपरीत उतनी ही ताकत से समान प्रतिक्रिया होती है।

यानी, आप जितनी ताकत से किसी को मुक्का मारेंगे तो 

आपको भी उतने ही जोर का मुक्का वापस मिलेगा।

.............................

--सुरेंद्र किशोर-13 अक्तूबर 20  


कोई टिप्पणी नहीं: