रविवार, 28 जनवरी 2018

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अब आम लोगों को 
पद्म पुरस्कार मिल रहे हैं।पद्म पुरस्कार के लिए पहचान नहीं बल्कि अब काम जरूरी है।
  प्रधान मंत्री की यह पहल सही है।पर इसके साथ ही उन्हंे एक और काम करना चाहिए।
पद्म पुरस्कार से संबंधित नियम यह कहता है कि इसे पाने वाले 
अपने नाम के आगे या पीछे इसे लगा नहीं सकते।
पर इस नियम का पालन नहीं हो रहा है।
  इस नियम के उलंघन के कारण दक्षिण भारत की  दो फिल्मी हस्तियों से कुछ साल पहले ये पुरस्कार वापस ले लिए गए थे।फिर भी कई  लोग अपने लेटर हेड में यह लिख रहे हैं।कुछ लोगांे के तो घर के गेट पर टंगे  उनके नेम प्लेट मंे भी उनके नाम के पहले  पद्मश्री लिखा दिखाई पड़ता है।
  भारत सरकार या  तो नियम बदले दे या फिर इस नियम को कड़ाई से लागू करे।



कोई टिप्पणी नहीं: