रविवार, 21 जनवरी 2018

   आयकर महकमे ने यंग इंडियन प्रायवेट लिमिटेड कंपनी पर 
414 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।
  इस कंपनी के निदेशक हैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री मोतीलाल वोरा, इंडियन एक्सप्रेस के पूर्व संपादक सुमन दुबे,पूर्व केंद्रीय मंत्री आॅस्कर फर्नांडिस और सैम पित्रोदा।
  इस संबंध में  आज के टाइम्स आॅफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार भाजपा सासंद डा.सुब्रह्मण्यन स्वामी ने आयकर महकमे के संबंधित दस्तावेज के साथ दिल्ली की अदालत को उपर्युक्त जानकारी दी है।
  याद रहे कि डा.स्वामी ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर केस कर रखा है।

  


कोई टिप्पणी नहीं: