गुरुवार, 11 जनवरी 2018


आबादी बढ़ने के कुछ कारणों की मैं चर्चा करना चाहता हूं।
1.-कानून-व्यवस्था खराब रहने के कारण गांवों में एक बड़ा परिवार छोटे परिवार को अक्सर तंग -तबाह करता है।छोटा परिवार चाहता है कि उसका परिवार भी बड़ा हो।इस कोशिश में आबादी बढ़ती है।
2.-परिवार नियोजन के लिए आवंटित पैसों में से अधिकांश भ्रष्टाचार में चले जाते हैं।
3.-कुछ लोग बहुसंख्यक  समुदाय को समझाते हैं कि तुम परिवार नियोजन करोगे तो एक दिन यहां अल्पसंख्यक ही , बहुसंख्यक हो जाएंगे।फिर तो देश में लोकतंत्र भी नहीं रहेगा।
अल्पसंख्यक तो परिवार नियोजन कभी  करेंगे नहीं।
4.- अनेक गरीब लोग यह समझते हैं कि जितने अधिक हाथ होंगे, मजदूरी से उतने ही अधिक पैसे घर में आएंगे।चूंकि मजदूरी कम है, इसलिए एक -दो लोगों की मजदूरी से घर नहीं चलता। 
5.-भारत एक धर्मशाला है।यहां वोट के लिए कुछ खास राजनीतिक दल बंगला देशियों को यहां नाजायज तरीके से बसाते रहते हैं।
सीमा सुरक्षा बल के भी कुछ लोग भी रिश्वत लेकर बंगलादेशियों को इस देश में प्रवेश कराते रहते हैं।
कुछ साल पहले इस देश के एक पूर्व विदेश सचिव ने टी.वी.पर बातचीत में कहा था कि बंगला देश की सीमा पर बाड़ नहीं लगाया जाना चाहिए।
क्योंकि उससे दुनिया में भारत की छवि खराब होगी।
वे नेहरू युग में  आई.एफ.एस.अफसर बने थे।यानी यही सब आजादी के बाद अफसरों को सिखाया गया।आबादी कैसे नहीं बढ़ेगी ?
5.-इस तरह के कुछ अन्य कारण  भी हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: