मंगलवार, 31 जुलाई 2018

दिल्ली को मिसाइल रक्षा कवच से लैस करने की तैयारी है।
वाशिंगटन और मास्को को ऐसी सुरक्षा पहले से ही उपलब्ध है।
मिसाइल सिस्टम को अमेरिका से खरीदा जाना है।इस पर एक अरब डालर खर्च लगेगा।
 इसका निर्णय केंद्र सरकार ने कर दिया है।
  इस देश पर बाहरी और भीतरी खतरे को देखते हुए यह एक जरूरी उपाय है।
इस खर्चे पर सवाल उठाने वाले लोग भी अपने देश में मिल जाएंगे।
पर उनकी परवाह नहीं करनी चाहिए।दरअसल इस देश के कुछ लोग जान बूझ कर और कुछ अन्य अनजाने में खतरे को कम करके आंकते हैं।
पर, आने वाला खतरा बहुत बड़ा है। 


कोई टिप्पणी नहीं: