सोमवार, 17 फ़रवरी 2020

टिकट बिक्री और मनि लाॅन्ड्रिंग के लिए 
ही सैकड़ों राजनीतिक दल अस्तित्व में 
    -- सुरेंद्र किशोर -
इस देश में कुल  2300 राजनीतिक दल हैं।
चुनाव आयोग के एक पूर्व प्रधान के अनुसार इनमें बड़ी संख्या फर्जी और कागजी दलों की है।
ये कागजी दल केवल मनी लांॅन्ड्रिंग के उद्देश्य से बनाए गए हैं।
  दलों का निबंधन तो चुनाव आयोग करता है,पर आयोग उनका निबंधन रद नहीं कर सकता।
  केंद्र सरकार इस संदर्भ में कानून बनाए तो चुनाव सुधार में मदद मिलेगी।
अब तो अनेक राजनीतिक दल टिकट बेचने के लिए ही अस्तित्व में हैं।
 खैर, चुनाव आयोग ने चुनाव सुधार के लिए 40 सुझाव केंद्र सरकार को दे रखे हंै।
वे दो दशकों से लंबित हैं।
  आश्चर्य है कि एक बेहतर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकल में में भी सुधार नहीं हो पा रहा है।
शायद अब सुप्रीम कोर्ट ही कुछ कर सके।
............फरवरी 2020

कोई टिप्पणी नहीं: