रविवार, 22 सितंबर 2019

स्मार्ट सिटी तभी जब सिटिजन भी स्मार्ट

स्मार्ट सिटी भी जरुरी है। पर, उस सिटी को स्मार्ट बनाए रखने के लिए स्मार्ट सिटिजन की भी जरुरत है। अनेक सिटिजन स्मार्ट हैं भी। पर, अधिकतर नहीं हैं। ऐसे लोगों को हेलमेट तक पहनाने के लिए जुर्माना बढ़ाना पड़ता है। उसे लागू करने के लिए कमिश्नर व कलक्टर तक को सड़कों पर उतरना पड़ता है।

अपने देश में सभी या कम से कम अधिकतर सिटिजन स्मार्ट तभी बनेंगे जब देश में ‘कानून का शासन’ होगा। जिस देश में औसतन 55 प्रतिशत आरोपित अदालती सजा से बच जाते हैं, वहां ‘कानून का शासन’ है,ऐसा कैसे कहा जा सकता है ?

कोई टिप्पणी नहीं: