शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019

भारत के नागरिकता संशोधन विधेयक की चर्चा करते हुए पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान खान ने आर.एस.एस.के हिन्दू राष्ट्र की ओर एक कदम बढ़ाने का आरोप लगाया है।
    इमरान का बयान राजनीतिक है।
 भारत को कोई हिन्दू राष्ट्र नहीं बना सकता।
कोई जिम्मेदार  पार्टी या सरकार बनाना भी नहीं चाहेगी।उसकी जरुरत भी नहीं है।
हां,मेरा जहां तक अध्ययन है,उसके अनुसार नरेंद्र मोदी सरकार 
उन तत्वों के मनसूबे को विफल करना जरूर चाहती है जो भारत का एक और बंटवारा या यहां  एक बार फिर  इस्लामिक शासन कायम करना चाहते हैं।वैसे तत्व कश्मीर में तो इसकी सार्वजनिक रूप से घोषणा भी करते रहते हैं।पर उनका निशाना अंततः पूरा देश है।
वे लोग चीन में लाखों मुसलमानों की हो रही सरकारी उत्पीड़न के खिलाफ आवाज भी इसीलिए नहीं उठा रहे हैं ताकि चीन सरकार भारत में उनके धार्मिक मनसूबा पूरा करने में मदद करे।
20 दिसंबर 2019 

कोई टिप्पणी नहीं: