रविवार, 17 दिसंबर 2017

  राहुल के जन्म की खबर इंदिरा गांधी को पटना में
मिली थी।
  19 जून, 1970 को तत्कालीन प्रधान मंत्री पटना में गंगा सेतु का शिलान्यास कर रही थीं।वह मंच पर थीं।किसी ने नीचे से उन्हें कागज का एक छोटा टुकड़ा भेजा।उस पर जन्म की खबर लिखी हुई थी।
  इंदिरा जी के चेहरे पर जो भाव था,उसकी कल्पना कठिन नहीं है।
  गंगा सेतु यानी गांधी सेतु के एक लेन का लोकार्पण 1982 में इंदिरा गांधी ने ही किया।
ऐसे सेतु की आयु आम तौर पर 100 साल आंकी जाती है।
मनुष्य की आयु भी लगभग यही मानी जाती है।
पर इतनी आयु पाने के लिए दोनों का रख -रखाव जरूरी है।
भ्रष्ट व्यवस्था ने गांधी सेतु को 15-20 साल में ही बर्बाद कर दिया।
अब तो उसे तोड़कर उसका पुनर्निर्माण करना पड़ रहा है।
 दूसरी ओर मनुष्य संयम से लंबी आयु पा जाता है। 

  

कोई टिप्पणी नहीं: