रविवार, 9 दिसंबर 2018

पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान खान ने भी माना कि 2008 में मुंबई हमलों को पाकिस्तानी आतंकवादी समूह लश्कर ए तैयबा ने अंजाम दिया था।
              ----राष्ट्रीय सहाराः9 दिसंबर 2018
कांग्रेस के महा सचिव दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय सहारा समूह के उर्दू दैनिक के  प्रधान संपादक अजीज बर्नी लिखित पुस्तक ‘26-11-आर.एस.एस.की साजिश’ का नई दिल्ली में 6 दिसंबर 2010 को लोकार्पण किया था।
पुस्तक की मुख्य बातें निम्न लिखित हैं-
1.-26 नवंबर 2008 को हुए मुम्बई हमले में भाजपा-आर.एस.एस.का हाथ था।
2.-इजराइली खुफिया एजेंसी मोसाद और सी.आई.ए.ने उस हमले में भाजपा-आर.एस.एस.की मदद की।
3.-1993 के बाद जितने भी हमले भारत में हुए,उनमें आर.एस.एस.-मोसाद का हाथ रहा ।  
-------------
अब सवाल है कि भारत की आम जनता इमरान खान पर विश्वास करे या दिग्विजय-अजीज बर्नी की बातों पर ?

कोई टिप्पणी नहीं: