सोमवार, 31 दिसंबर 2018

 1.-नवाज शरीफ को विदेश में संपत्ति बनाने के आरोप में पाकिस्तान की अदालत ने सात साल की सजा दी।वहां की जनता ने उनकी पार्टी को चुनाव में हरा दिया।
 2.- खालिदा जिया के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगा तो बंाग्ला देश की अदालत ने भी उन्हें सात साल की सजा दी।
उनके पुत्र पर भी विदेश में एक बिलियन  डालर जमा करने का आरोप है।बांग्ला देश की जनता ने भी खालिदा जिया की पार्टी को चुनाव में हरा दिया।
 3.- अपने देश में भी कुछ महीने के बाद चुनाव होने वाला है।देखना है कि यहां की जनता भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ कैसा रुख अपनानी है।वैसे कई लोग यह कहते हैं कि पड़ोसी देशों की अपेक्षा हमारे यहां अधिक जीवंत लोकतंत्र है।

कोई टिप्पणी नहीं: